Site icon

लोग निगम से परेशान

शहर में लोग परेशान हैं। खासकर अपनी ही सरकार से। यानी की शहर की सरकार से। नगर निगम से लोगों को सबसे ज्यादा शिकायते हैं। यह बात उभर कर आई जन अभिभाव अभियोग के आंकड़ों में। राजधानी में लोगों को सबसे ज्यादा शिकायतें नगर निगम से रहती हैं, लेकिन समाधान की उम्मीद यहां नहीं करें तो ही अच्छा है। शहरवासी यह बात पहले से ही जानते थे, लेकिन अब कांग्रेस की जन अभाव अभियोग निराकरण समिति को भी इसका अहसास हो गया है। समिति के पास अब तक आई शिकायतों में सर्वाधिक निगम की हैं। हालत इस कदर खराब हो चुके है कि समिति की ओर से भेजी गई शिकायतों का भी तीन  महीने तक निस्तारण नहीं हो पाया और समिति को मुख्यमंत्री से गुहार करनी पड़ी।


Exit mobile version