झोटवाड़ा में सोमवार को लोग स्तब्ध रह गए। जब एक व्यवसायिक मॉल से महिला नीचे गिर कर मर गई। पहले लग रहा था कि कहीं कोई हादसा तो नहीं लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि महिला ने खुदखुशी की थी। शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर एक महिला ने जान दे दी। घटना झोटवाड़ा के हाईपरसिटी मॉल की है। जहां 45 वर्ष की मीना शर्मा एक व्यक्ति के साथ मॉल में आई थीं। कुछ लोगों ने इन दोनों को मॉल के बार की ओर जाते देखा था। हादसा दर्दनाक था, महिला का सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूसाइड नोट भी मिला है।
