Site icon

कलाकार जगाएंगे शिक्षा की अलख

 शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी जब सब फेल हो लिए तो अब  कलाकारों का सहारा शिक्षा विभाग को है। कवायद है बच्चों को स्कूलों तक लाने की। सरकारी स्कूलों की खाली क्लासेज भरने के लिए इस बार शिक्षा विभाग दो बड़े अभियान शुरू करेगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत ‘पढ़वा को हैलो' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कला जत्थे के जरिए जागरुकता लाई जाएगी। दूसरी योजना बालिका शिक्षा प्रोत्साहन की है। स्कूल चलें हम प्रोग्राम के तहत छात्राओं की क्लास में उपस्थिति को देखते हुए उन्हें हर महीने पुरस्कृत किया जाएगा।


Exit mobile version