Site icon

प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले शिक्षक

प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने जब राज्य सरकार के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत पांच हजार से अधिक शिक्षक नजर आए तो उन्होंने पिछली बार की हार में कर्मचारियों की नारजगी को स्वीकारा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर दोहराया कि शिक्षक, कर्मचारी और कांग्रेस के कार्यकर्ता अगर सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं तो प्रदेश की सूरत बदली जा सकती है। गहलोत यहां महावीर स्कूल में आयोजित राजस्थान शिक्षक कांग्रेस के जन शिक्षण संकल्प सम्मेलन में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष योजना परवान नहीं चढ़ सकी इसके पीछे भी कर्मचारियों की ही उदासीनता बड़ा कारण रही।


Exit mobile version