भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे की ओर से मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि महंगाई, कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ 22 जून को होने वाले जेल भरो आन्दोलन मेें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पचास हजार कार्यकर्ता प्रदेशभर में गिरफ्तारी देंगे। इसमें करीब पांच हजार महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। गिरफ्तारी के दौरान मोर्चा कार्यकर्ता टोपियां पहनकर आएंगे, ताकि उनकी अलग पहचान हो सके। ये कहना है मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान का। उन्होंने बताया कि बीस जून तक मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक जिला केन्द्रों में सरकार का जनाजा निकालेंगे।
