Site icon

निशान परेड देख दंग रहे गए सैलानी

जयपुर में आज इतिहास दोहराया गया। आमेर महल में देशी विदेशी पर्यटक निशान परेड का नजारा देख दंग रह गए। ऐसा सिर्फ शिलामंदिर परिसर में ही देखने को मिल सकता है कि सेना की बटालियन का निशान झुका हुआ हो। माता के आशीर्वाद के लिए यह परम्परा है और यह भी अब तक सिर्फ दो बार ही हुआ है। यहां राजपूताना राइफल्स 17वीं बटालियन के सिपाहियों ने निशान परेड निकाली। परेड का नजारा देखने लायक था। 78 साल पहले सवाई मानसिंह के नेतृत्व में पहली बार शिला देवी को निशान परेड दी गई थी।


Exit mobile version