रुकमणी बिड़ला स्कूल के बाहर सोमवार को जमकर नारेबाजी हुई। पेरेन्टस स्कूल की मनमानी का विरोध कर रहे थे। नौबत यहां तक आई कि पुलिस बुलानी पड़ी। स्कूल प्रशासन के स्कूल बस ऑपरेटर से कांट्रेक्ट समाप्त किए जाने और नए ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं होने से परेशान अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। बताया जा रहा है कि किसी छात्रा से छेड़छाड़ के कारण स्कूल प्रशासन ने पुराने बस ऑपरेटर से अचानक कॉन्ट्रेक्ट समाप्त कर लिया और अभिभावकों को फोन पर मैसेज कर कुछ दिन खुद ही बच्चों को लाने-ले जाने के लिए कह दिया।
