चुनाव नजदीक हैं और भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर भारी पडऩे का कोई भी मौका नहीं छोडऩा चाहती। यही कारण है कि पार्टी ने अब कांग्रेस के असंतुष्टों में सेंध लगाई है। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को करीब छह सौ युवाओं ने भाजपा की साधारण सदस्यता ग्रहण की। इनमें अधिकतर कांग्रेस के उपेक्षित कार्यकर्ता थे जो पार्टी में पद नहीं मिलने के कारण कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में आ गए। कांग्रेस नेता रहे रामफूल मीणा के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता रैली के रूप में भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी के निवास पहुंचे। यहां हुई सभा के दौरान तिवाड़ी ने इन्हें भाजपा सदस्यता फार्म भराया। अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे इस तरह के सदस्यता अभियान और भी देखने को मिलेंगे।
