Site icon

मेयर के ऐलान से बढ़ी परेशानी

मेयर ने ऐलान किया है कि वो तब तक नगर निगम नहीं जाएंगी जब तक सीईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच नहीं हो जाती। मेयर और सीईओ के बीच चल रहे विवाद ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। मेयर के नगर निगम नहीं जाने के एलान से खुद कांगे्रस नेता हैरान है। हालांकि अपनी ही पार्टी की मेयर के मामले में वे कुछ भी बोलने से बच रहे है लेकिन दबे मुहं वे इस कदम की आलोचना कर रहे है। उधर भाजपा ने मेयर के इस फैसले का स्वागत किया है। उनकी माने तो ज्योति खण्डेलवाल की अनुपस्थिति में अधिकारी नगर निगम में भयमुक्त वातावरण में काम कर सकेंगे। भाजपा को फिर एक नया मुद्दा मिल गया है सरकार की खिंचाई का।


Exit mobile version