Site icon

एनबीसी में काम शुरु

एनबीसी में शनिवार का दिन अच्‍छा रहा। 22 दिनों के बाद कर्मचारी काम पर लौटे और यहां काम शुरु हो सका। राजस्थान की सबसे बड़ी बेयरिंग कंपनी एनईसी (नेशनल इंजीनियरिंग कंपनी) में 22 दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार रात खत्म कर दी गई। वेतन वृद्धि और निकाले गए कर्मचारियों की वापस बहाली की मांग को कंपनी ने मंजूरी दे दी। इसके बाद शनिवार सुबह से ही कंपनी में सामन्य रूप से काम शुरू हो गया और करीब 500 अस्थाई कर्मी भी काम पर लौट आए। हालांकि हड़ताल खत्म होते-होते कंपनी को 10 करोड़ रूपए का नुकसान हो चुका। हड़ताल के चलते कंपनी के 500 ठेका कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे थे। इसके चलते हालात काफी मुश्किल हो गए और कंपनी को अपनी कई प्रोडेक्शन लाइनें बंद तक करनी पड़ीं। कंपनी ने इस बात को भी स्वीकार किया कि हड़ताल से उत्पादन में जबदस्त गिरावट आई है। इसका असर सप्लाई पर भी आया। कंपनी बायर अब दूसरी कंपनियों से खरीदने लगे थे। उल्लेखनीय है कि एनईसी राज्य की सबसे बड़ी तथा देश में दूसरे नंबर की बेयरिंग मैन्यूफेक्चरर कंपनी है जो मारूति, होंडा कार, अशोका लीलैंड, टैफे, हीरो और होंडा मोटरसाइकिल जैसी बड़ी कंपनियों को बेयरिंग सप्लाई करती है।


Exit mobile version