Site icon

कॉर्पोरेट सेक्टर्स का किया आह्वान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर दिया तो राज्यों की सरकार क्यों इसे खत्म करने में पीछे हैं। राजस्थान ब्राह्मण महासंघ के शपथ ग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्म्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आए मिश्र ने कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े ब्राह्मणों का भी आह्वान किया कि वे अपने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और सांसद महेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्मेलन में कुछ वक्ताओं ने महेश जोशी को पीसीसी चीफ बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही लेकिन जोशी ने खुद को किसी भी पद की दौड़ से बाहर बताया।


Exit mobile version