Site icon

मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

आपको याद होगा कि दो दिन पहले सांगानेर में दिनभर हंगामा रहा था। बिना लिखित अनुमति के बच्चे का शव कब्रिस्तान में नहीं दफनाए दिए जाने को लेकर काफी बवाल हुआ था। अब मामला सीएम अशोक गहलोत के सामने तक आ गया है। कागजी बिरादरी की ओर से मालिकाना हक जमाए जाने से नाराज इलाके के लोगों ने सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम हाउस की ओर कूच करने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधि मंडल सीएम हाउस गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार साढ़े 33 बीघा में फैले इस कब्रिस्तान की जमीन पर वक्फ बोर्ड का मालिकाना हक है।


Exit mobile version