Site icon

कब बनेगा रोप-वे

जयपुरवासियों को बेसब्री से ट्रोली कार का इंतजार है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही ये सौगात मिल सकेगी। नाहरगढ़ से कनक घाटी के बीच बनने वाले रोप-वे प्रोजेक्ट का डिजिटल सर्वे 25 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। करीब बीस करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में रोप-वे की लम्बाई एक दशमलव चार किलोमीटर होगी। इस सर्वे रिपोर्ट का काम देख रही दामोदर रोप-वे कंपनी ने नब्बे प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। रिपोर्ट पूरी होते ही जेडीए को सौंप दी जाएगी। जेडीए इस रिपोर्ट को केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय को भिजवाएगा।


Exit mobile version