Site icon

कलेक्टर का दौरा

जयपुर ग्रामीण में फैली मौसमी बीमारियों के प्रकोपके मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर ने कार्यभार संभालते ही प्रभावित इलाके का दौरा किया और पीडितों के हाल-चाल जाने। जिला कलेक्टर ने दावा किया कि प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई है। बीमारियों से प्रभावित लोगों को तुरंत मेडिसन दी जा रही है। पीडितों का बीमारी की प्रारंभिक स्टेज पर पता लगाने के लिए पटवारी, ग्रामसेवक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि मौत के ग्राफ पर काबू पाने के लिए चिकित्सा विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं।


Exit mobile version