Site icon

लुटेरों का आतंक

पुलिस अधिकारी गश्त की औपचारिकता पूरी करते रहे और शहर भर में मचे गदर की भनक भी न लगी। बाइक सवार बदमाशों ने पूरी रात जयपुर शहर में वारदातों को अंजाम दिया।  बाइक पर सवार दो युवकों ने अशोक नगर, ज्योति नगर और सदर थाना इलाके में हसनपुरा में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ लुटेरों ने इमली फाटक पर युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया वहीं हसनपुरा इलाके में ऑटो चालक से चार हजार रुपए और ऑटो में बैठी सवारियों से ज्वैलरी लूट कर ले गए।


Exit mobile version