Site icon

पार्षदों का निगम में धरना

नगर निगम में त्यौहार का अगला दिन भी हंगामेदार रहा। यहां घंटो बवाल हुआ। ठेका कर्मियों या किसी फर्म सबंधित लोगों की ओर से नहीं बल्कि पार्षदों की ओर से हंगामा किया गया। शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था से खफा दो पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय में हंगामा किया। भाजपा पार्षद रिद्धकरण परसरामपुरिया और निर्दलीय सुशील शर्मा सीईओ के रूम के बाहर धरना दिया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी। बाद में समझाइश के बाद वो धरने से हटे।


Exit mobile version