Site icon

कनेक्‍शन से हटी रोक

घरेलू गैस सिलेंडरों का कोटा तय होने के बाद नए कनेक्शन जारी करने पर लगी रोक तेल कम्पनियों ने हटा दी है। नए कनेक्शन की निर्घारित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब नए आवेदकों को यह कनेक्शन जारी हो जाएगा। बहुमंजिला आवासीय परिसरों में रेटिक्युलेटेड प्रणाली के कनेक्शनों में हर फ्लैट को एक इकाई मान कर सिलेंडर आपूर्ति की जाएगी। इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि सर्चिग सॉफ्टवेयर में समय लगने के कारण कनेक्शन जारी करने का निर्णय किया गया है। हालांकि पहले सम्बन्घित कम्पनी व वितरक उपभोक्ता के केवाईसी फॉर्म, पहचान और पते सम्बन्धी साक्ष्यों की जांच के बाद यह कनेक्शन जारी करेंगे। अब परिसर के हर फ्लैट को एक इकाई मान कर आपूर्ति होगी। यह इस वित्तीय वर्ष में तीन सिलेंडर से अघिक नहीं होगी।


Exit mobile version