Site icon

दशहरे की तैयारियां अंतिम दौर में

पूरा शहर दशहरे को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुट गया है। दशहरा मेला समिति की ओर से विद्याद्यर नगर स्टेडियम में दशहरा मेले का आयोजन होगा। मेले में 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले मेले में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी होंगे। जिनमें इंडियन आइडल फेम रोहित और पंजाबी गायकार रंजीत परफोर्मेंस देंगे। दशहरा करीब आते ही बाजार में पटाखों की बिक्री तेज हो गई है। फिलहाल लोग रावण को फ़ूंकने के लिए पटाखे खरीद रहे हैं। दशहरे के बाद दिवाली के लिए पटाखों की बिक्री शुरू होगी। हालांकि इस बार आतिशबाजी के शौकीनों को पटाखों के लिए बजट बढ़ाना पड़ेगा, क्योंकि पटाखों की कीमतों में  पिछले साल की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है।


Exit mobile version