Site icon

पास को लेकर असमंजस

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी(Congress President Sonia Gandhi) के 20 अक्टूबर को दूदू पहुंचने का कार्यक्रम है। दोनों के दौरे के समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाघिकारियों को कितने पास जारी होंगे इसे लेकर पीसीसी में जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है। पीसीसी सूत्रों का कहना है कि करीब-करीब सभी पदाधिकारी पास मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं,ताकि कांग्रेस आलाकमान के दौरे के समय अपनी उपस्थिति दर्शा सकें। हांलाकि,इसमें एक पेच भी है। पीसीसी पदाघिकारी कह रहे हैं कि यह सरकारी कार्यक्रम है,लिहाजा प्रोटोकॉल के हिसाब से ही पास दिए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों को को पास मिले यह जरूरी नहीं है। पीसीसी के कुछ पदाघिकारी कह रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष को सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचेंगे तो फिर पदाधिकारी भी सभा में आए लोगों के साथ भाषण सुन सकते हैं। इसमें किसी तरह के प्रोटोकोल का झमेला भी नहीं है लेकिन असल वजह पास के जरिए बाकियों पर रूतबा जताने की भी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को एयरपोर्ट,राजभवन व दौरा स्थल की व्यवस्थाओं के नाम पर पास जारी होंगे।


Exit mobile version