Site icon

प्रिपरेशन कैम्प में हंगामा

भवानी निकेतन परिसर में आज भारी हंगामा हुआ। सरकार के महत्वाकांशी अभियान प्रशासन शहरों के संग की तैयारी के लिए यहां स्पेशल कैम्प लगाया गया था। शिविर में अव्यवस्थाओं की भरमार मिली। भवानी निकेतन में लगाए गए जोन दो और छह के शिविर में काफी हंगामा हुआ। दोनों शिविर एक ही स्थान पर लगा दिए गए, जिसमें दो हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। शिविर में ना धूप से बचने की व्यवस्था थी और ना पीने का पानी। सरकारी जमीन पर बसी कॉलोनियों के नियमन से जुड़े आवेदन पर भी जमकर बवाल मचा। जेडीए अधिकारी ये आवेदन भूखण्धारी के बजाए संबंधित सोसायटी से लेने की बात कह रहे थे। इस पर लोग भड़क गए। बाद में इनके आवेदन लेने पर मामला शांत हुआ। जेडीए 9 नवंबर तक 13 स्थानों पर तैयारी शिविर लगाएगा।


Exit mobile version