Site icon

दो महिलाओं की चेन तोड़ी

एक बार फिर पुलिस कमिश्नर की मोनिटरिंग और सख्ती के आदेश विवादों में हैं। दिनदहाड़े चेन स्नेचरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। राजधानी में चेन स्नेचिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को एक ही दिन में दो महिलाओं की चेन टूटी। हिम्मत नगर निवासी शशि देवी घर से मंदिर जा रही थी। तभी बाइक सवार झपट्टा मारकर उसके गले से चेन तोड़कर ले गया। दूसरी वारदात मालवीय नगर में हुई। तारा पाठक अपने घर में घुस रही थी तभी चेन स्नेचर चेन खींच कर फरार हो गया।


Exit mobile version