Site icon

अल्बर्ट हॉल

अल्बर्ट हॉल ( Albert Hall )

कहां-जयपुर शहर के परकोटा से बाहर यह प्रमुख ऐतिहासिक इमारत है। यह न्यू गेट के सामने रामनिवास बाग के बीच सर्किल में स्थित है। वर्तमान में यह म्यूजियम है और इसमें विभिन्न ऐतिहासिक वस्तुओं के साथ साथ इजिप्टियन ममी तूतू का संग्रह विशेष आकर्षण है। कब क्यों कैसे- इसका निर्माण महाराजा सवाई रामसिंह व सवाई माधोसिंह ने कराया था। अल्बर्ट हॉल राजपूत, मुगल और यूरोपियन शैली में बनी शानदार इमारत है। अल्बर्ट हॉल प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट एडवर्ड को समर्पित इमारत है। इसकी डिजाईन अंग्रेज वास्तुविज्ञ जैकब ने तैयार की थी।

कैसे पहुंचें-अल्बर्ट हॉल तक शहर में कहीं से भी निजी वाहन या टैक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है। संपूर्ण शहर के हिसाब से यह जयपुर के केंद्र में बनी भव्य इमारत है। हॉल परिसर में ही पार्किंग की व्यवस्था भी है।

Albert Hall Museum

[jwplayer config=”myplayer” file=”http://player.vimeo.com/external/63491359.sd.mp4?s=9bef2a222bcd3b33ec27227858878c18″ image=”http://www.pinkcity.com/wp-content/uploads/2012/05/Albert_Hall_Museum.jpg”%5DAlbert Hall Museum

<

p style=”text-align:justify;”>क्या देखें-अल्बर्ट हॉल एक इमारत के तौर पर देखने योग्य स्थल है। इसके अलावा जयपुर और इसके इतिहास को करीब से जानने के लिए हॉल में स्थित म्यूजियम को अवलोकन भी जरूर करें। सिर्फ जयपुर ही नहीं दुनियाभर के खास संग्रह यहां जुटाए गए हैं। यहां स्थित तीन प्रमुख हॉल, तीन झरोखों और बरामदों और गलियारों में दुनियाभर के खास संग्रहों की प्रदर्शनी की गई है।

उपलबध-हॉल परिसर में ऑडियो गाईड उपलब्ध है, इसके साथ ही यहां कार्यालय परिसर में पुस्तकालय में अध्ययन भी किया जा सकता है साथ ही पुस्तकें खरीदी भी जा सकती हैं।

आस-पास-अल्बर्ट हॉल जयपुर के प्राचीन रामनिवास बाग के बीच स्थित है। यहां इस बाग के अलावा चिडियाघर, पक्षीघर एवं रवीन्द्र मंच का भी लुत्फ लिया जा सकता है। इसके अलावा एमआई रोड, राजमंदिर, गोलछा सिनेमा भी यहां से कुछ दूरी पर स्थित हैं। इसके अलावा आप अल्बर्ट हॉल के चारों ओर चौपाटी पर लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं और घुड़सवारी भी कर सकते हैं।

टिकट-अल्बर्ट हॉल विजिट करने के लिए बाहर स्थित विंडो से टिकट लेना आवश्यक है। हॉल के अंदर फोटोग्राफी एवं कैमरा वीडियोग्राफी की अनुमति है। बड़े कैमरे से शूटिंग वर्जित है।

समय-अल्बर्ट हॉल प्रतिदिन सुबह साढे 9 से शाम साढे 5 बजे तक विजिट किया जा सकता है।

<

h2>For English : Albert Hall Museum

Albert Hall Museum Gallery

Albert Hall in Jaipur city in Rajasthan state of India.


Exit mobile version