Site icon

होटल शिव विलास, जयपुर ( Hotel Shiv Vilas)

होटल शिव विलास (Hotel Shiv Vilas), जयपुर

अगर हम भारत के शाही होटलों की बात करें तों जयपुर अग्रणी शहर के रूप में सामने आता है। जयपुर में बहुत से आलीशान होटलों की कतार है। जयपुर के होटलों में राजस्थान की शान और जयपुर के राजाओं का ठाठ-बाट एक परंपरा के रूप में दिखाई देता है। राजस्थानी ठाठ बाट और जयपुर की शान को अपने आप में समेटे एक ऐसा ही होटल है – होटल शिव विलास (Hotel Shiv Vilas)। कूकस में स्थित यह होटल भारत के शानदार होटलों में शुमार होता है। यह जयपुर का दूसरे नंबर का बेहतरीन होटल है।

भारत में एक उक्ति बहुत विख्यात है-’अतिथि देवो भव:।’ इस उक्ति के अनुसार भारत में मेहमान को भगवान का दर्जा दिया गया है। होटल शिव विलास पूरी आत्मीयता से इस उक्ति को आत्मसात किए हुए है और अपने मेहमानों का पूरी गरिमा और सम्मान के साथ स्वागत करता है। यही राजस्थान की संस्कृति भी है। राजस्थानी मनुहार ’पधारो म्हारे देस’ भी मेहमानों को बार बार आने का निवेदन करती है। होटल शिव विलास दोनो उक्तियों को दिल से निभाता है और मेहमानों का न केवल सादर अभिनंदन करता है बल्कि स्वागत सत्कार के अलावा मेहमानों की छोटी से छोटी इच्छा का इतनी तत्परता से पालन करता है कि अतिथि यहां बार बार आना चाहते हैं। इन अच्छी बातों के साथ सोने पर सुहागा यह कि होटल की वास्तुकला, शिल्प शैली और भवन सुंदरता मेहमानों को राजसी माहौल की याद दिलाती है।

PinkCity.com Rating
Location KUKAS JAIPUR 303101, JAIPUR, 303101, India
Exclusive deal

होटल शिव विलास की विशेषताएं :

वास्तव में होटल शिव विलास अपने परिपूर्ण वैभव के साथ मेहमानों का स्वागत करता है। यह होटल अरावली के श्रेणियों के पास और खुले घास के मैदानों में स्थित है। जयपुर दिल्ली रोड पर स्थित होने के कारण होटल की अहमियत और भी बढ़ जाती है। होटल में समय समय पर देशी विदेशी सेलिब्रिटी भी अपनी फिल्मों या व्यवसाय के प्रमोशन के लिए आती हैं। होटल में एक ही छत के नीचे आपको राजस्थानी, भारतीय और वैश्विक जीवन शैलियों का संगम मिल जाता है।

[faqs topicalize=false topic=shiv-vilas width=500 color=black]

[faqs_form]


Exit mobile version