अब मौसम की मार सहने के लिए अगले तीन महीने तैयार रही है। जैसे जैसे नया दिन आएगा तापमान और चढता जाएगा। बुधवार से जयपुर में लू भी चलनी शुरु हो गई। गर्मी से परेशान लोग दुपहिया वाहनों पर स्कार्फ आदी बांध कर चलते दिखे। कुछ लोग शीतल पेय पार्लस पर राहत तलाशते नजर आए। दो दिन तक गर्माए वातावरण के बाद बुधवार को हवा तो चली। लेकिन तेज धूप इतनी थी कि हवा ने लू का रूप ले लिया। दोपहर 12.30 बजे तक जयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पार चला गया। लू के थपेड़े इतने तेज हो गए कि दुपहरी ने पैदल राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। पिछले तीन दिन से दिन का पारा अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द बना हुआ है। दिन के समय पिछले दो दिन से हवा बहुत धीमी गति से चलने के कारण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।बुधवार सुबह से तेज धूप ने माहौल गर्मा दिया, लेकिन दोपहर 12 बजे बाद हवा चलने लग गई। हवा की गति करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने से तपती दुपहरी में लू के थपेड़े असहनीय बन गए।