भाजापा किसान मोर्चा का फ्लॉप शो
नाम बडे़ और दर्शन छोटे। ये गाना या ये कहावत और किसी पर फिट बैठे न बैठे, भारतीय जनता पार्टी के दावों पर तो सटीक ही बैठी। भाजपा किसान मोर्चा ने पिछले एक हफ्ते से बड़ी दहाड़ें मारी। पार्टी मुख्यालय में बैठ हुई तो कभी प्रेस को सम्बोधित किया गया। हर बार यही कहना था कि राद्गयभर मे रेल रोको आंदोलन होगा। राज्य के आठ स्थानों पर कार्यकर्ता रेल यातायात बाधित कर देंगे। इसका नजारा राजधानी के ही कनकपुरा स्टेशन पर कुछ यूं दिखा कि भाजपा किसान मोर्चा के नेता आए पूरे जोश में। कार्यकर्ता भी जोश में ही दिख रहे थे। मीडिया का इंतजार हुआ। फोटो सैशन हुए और फिर सब चलते बने। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हुआ भाजपा का रेल रोको कार्यक्रम कुल मिलाकर फ्लॉप शो साबित हुआ। इस दौरान एक मालगाड़ी और मरूधर एसप्रेस ट्रेन वहां से गुजर गई लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इन्हें रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। चलो जनता के लिए तो यह अच्छा ही रहा। वरना खामखां में रेल यातायात बाधित होने से रेलवे और आम लोगों को पेरशानी होती।
Add Comment