नगर निगम को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने नरक निगम कह कर कुछ गलत नहीं किया था। यहां आए दिन कोई न कोई हंगामा ही छाया रहता है। कभी भाजपा का बोर्ड और कांग्रेस की मेयर होने का आंकडा विकास कार्यों के बीच आ जाता है तो कभी खुद कांग्रेसी पार्षद अपनी ही मेयर के खिलाफ लामबंद हो जाते हैं। नगर निगम के वर्तमान बोर्ड का करीब आधा कार्यकाल बीतने के बाद कांग्रेस ने एक समिति अध्यक्ष बनाया। छह में से एक अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलाम नबी को समिति का अध्यक्ष बनाने का कांग्रेस में ही विरोध हो रहा है। कुछ पार्षद और संगठन पदाघिकारी शिकायत की तैयारी कर रहे हैं। वहीं समिति अध्यक्ष बनने के बाद गुलाम नबी ने नेता प्रतिपक्ष पद से त्यागपत्र देने से इंकार करते हुए कहा कि दोनों पद अलग-अलग प्रकृति के हैं ऎसे में त्यागपत्र का सवाल ही नहीं उठता।