Site icon

वैशाली फायरिंग में चार अरव्स्ट

वैशाली नगर पुलिस ने शनिवार शाम को दो प्रोपर्टी डीलरों के बीच हुई फायरिंग के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों प्रोपर्टी डीलरों के बीच बिंदायका में काटी गई जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को एक पक्ष ने दूसरव् पर हमला कर दिया जिसमें तीन जनों को गोली लगी थी। इंस्पेटर रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरव् के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज कराए हैं।  पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले रघुवीर सिंह, विजेन्द्र सिंह,भवानी सिंह और कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक बंदूक और तीन कारतूस जत किए हैं। फायरिंग में घायल हुए तीन  का एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।


Exit mobile version