जयपुर, 26 मई। देश में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो गये हैं और सरकार का तीन साल का यह कार्यकाल जनता की आकांक्षाओं पर पानी फेर गया है। देश व प्रदेश में भाजपा ने जनता को निराश किया है, आज भाजपा तीन साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है जबकि सच्चाई यह है कि सरकार की वर्षगांठ एक दिवस पूर्व फिर देश कलंकित हुआ है। बुलन्दशहर में हुई सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना ने फिर एक बार भाजपा के राज में फल-फूल रहे असामाजिक तत्वों के बुलंद हुए हौसलों को उजागर किया है।
उक्त विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट ने आज सिरोही के खण्डेलवाल
श्री पायलट ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की समस्त योजनाओं को बंद कर भाजपा सरकार ने जनता के लोककल्याण को ठप्प कर दिया है। विश्व के सबसे युवा देश में आज युवा बेरोजगारी की मार झेलने के लिए मजबूर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया और ना ही कभी धरातल पर ये जानने की कोशिश की कि जनता की जरूरतें क्या है और उनको पूरा कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राजस्थान भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है, जिसकी पोल स्वयं भाजपा के नेता व कार्यकर्ता खोल रहे हैं। किसानों की प्रदेश में जो दुर्गति हुई है उसका खुलासा भी खुद सरकारी आंकड़ों ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंतनीय है कि पहली बार राजस्थान में 60 किसानों ने आत्महत्या की।
श्री पायलट ने कहा कि मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही है। आज पीडि़त जनता उम्मीद से कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता निरन्तर जनता के बीच पहुँचकर उनकी वेदना को ना सिर्फ सुन रहा है बल्कि अपनी ओर से हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी तरह जनता के हितों के लिये संघर्ष करती रहेगी और मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष होने वाले चुनावों में जनता भाजपा को आईना दिखायेगी।
(डॉ. अर्चना शर्मा)
उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन
मो. 9314659876