जयपुर, 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती (बाल दिवस) पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रामनिवास बाग में पं. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री गहलोत ने शांति के प्रतीक सफेद गुब्बारे आसमान में उड़ाये। उन्होंने रामनिवास बाग में अशोक का पौधा भी लगाया। मंत्रियों ने भी रामनिवास बाग में पौधे लगाये। मुख्यमंत्री को चाचा नेहरू की वेशभूषा में आये स्कूली बच्चों ने गुलाब के फूल भेंट किये। श्री गहलोत ने बच्चों के सिर पर स्नेह के साथ हाथ फेरा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उद्योग मंत्री श्री परसादीलाल मीणा, कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, परिवहन मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश मुख्य सचिव श्री डी.बी. गुप्ता, विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण और बडी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
Add Comment