राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस
जयपुर, 03 मई। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज के नेतृत्व में पाक सैनिकों द्वारा भारत के वीर सिपाहियों की बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास, संसार चन्द्र रोड़ पर भाजपा के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि भारत सरकार की कमजोर विदेश नीति और पाकिस्तान से डरपोक व्यवहार के कारण हमारे वीर सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपना 56 इंच का सीना दिखाते है और पाकिस्तान के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाते है। उन्होंने कहा कि इस ढुलमुल रवैये के कारण ही देश के वीर सैनिकों को अपनी शहादत देनी पड़ रही है।
पुतला दहन कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव व प्रभारी महिला कांग्रेस संगीता गर्ग, रेखा लोहिया, संजीता सिहाग, मनिन्दर कौर नन्दा, निलोफर खान, लक्ष्मी चौहान, चक्रेश्वरी दाधीच, अंजना जैन, मृदुला कोठारी, रेखा हिरण, पुष्पा मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, संतोष शर्मा, कुन्ति देवड़ा, ऊषा शर्मा, रेखा कंवर, ऊषा स्वामी, बीना शर्मा, गोमा सागर, शीला सैनी, विमला जाजोरिया, रिक्की सिंह, अनिता शर्मा, ललिता मेहरवाल व सुमन गुर्जर सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
(रेहाना रियाज)
अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस
मो.नं. 9414084133
Add Comment