होटल उम्मेद महल ( UMMAID MAHAL)
होटल उम्मेद महल एक शानदार हैरीटेज होटल है। यह उम्मेद पैलेस होटल की ही एक शाखा है। यह जयपुर शहर का एक ऐसा बहुत ही खूबसूरत होटल है जिसे जयपुर की पारंपरिक शैली और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों से सजाया गया है। यहां आकर आप मेजबानी की सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। होटल प्रबंधन की ओर से अपने मेहमानों का मन जीतने के लिए कई अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। प्रबंधन अपने मेहमानों का खास खयाल रखने के लिए मांग के अनुसार भी सुविधाओं और सेवाओं का तत्परता से इंतजाम करता है।
PinkCity.com Rating | ![]() |
Location | C-20/ B-2 Bihari Marg, Jai Singh Highway, Opp Lane of KP Automotive, Bani Park. |
Exclusive deal | ![]() |
इस होटल में भोजन के लिए एक स्वच्छ और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण रेस्टोरेंट है-ठिकाना। ठिकाना रेस्टोरेंट में देशी जायकेदार व्यंजनों के साथ मशहूर विदेशी व्यंजन भी परोसे जाते हैं। यह बहुव्यंजन रेस्टोरेंट अपनी भीतरी साज सज्जा के साथ ही भोजन परोसने और मनुहार करने के कारण मेहमानों को बहुत अजीज लगता है। मेहमानों को भोजन कराने में राजस्थान की सांस्कृतिक झलक देखने को मिल जाती है।
होटल का लाउंज भव्य और सभी आधुनिकताओं से परिपूर्ण है। इसके अलावा यहां के शानदार बार में दुनिया की बेहतरीन मदिराओं का संग्रह है।
होटल उम्मेद महल में 29 कमरे पूरी तरह से सुसज्जित और भव्यता लिए हुए हैं। इसके अलावा भी यहां बहुत सी सुविधाएं और सेवाएं मेहमानों का विशेष ख्याल रखने के लिए पेश की जाती हैं। ये हैं-
- होटल परिसर में नीला बड़ा पूल है। जिसमें मेहमान थकान उतारने लिए तैराकी कर सकते हैं।
- होटल में मेहमानों के स्वाद और व्यंजनप्रियता का विशेष खयाल रखने के लिए बहुव्यंजन रेस्टोरेंट ’ठिकाना’ उपलब्ध है।
- होटल में दुनिया की बेहतरीन शराब पेश करने में सक्षम बार है जो अपनी खूबसूरती के कारण मेहमानों को बहुत प्रिय है।
- यहां मेहमानों को सर्दी और गर्मी के विशेष पैकेज उपलब्ध कराए जाते हैं।
- मेहमानों के लिए किराए पर कार होटल से ही बुक करा दी जाती है, ताकि उनका सफर और ज्यादा सुविधाजनक हो सके।
- होटल प्रबंधन अपने यहां कांफ्रेंस और मीटिंग्स के लिए हॉल भी उपलब्ध कराता है और कैटरिंग की सुविधाएं भी प्रदान करता है।
- इसके अलावा होटल द्वारा कॉल पर डॉक्टर बुलाने, लांड्री सर्विस और डेजर्ट और विलेज सफारी की सुविधाएं भी वैकल्पिक तौर पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा मेहमानों की यात्राओं के लिए कार, रेल बस, एरोप्लेन के टिकिट और रिजर्वेशन आदि भी कराने की सुविधा यहीं से दी जाती है।
Add Comment