Site icon

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू

गुरुवार को प्रेदशभर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की शुरुआत हुई। चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। पिछली बार खाद्य मंत्री रहते हुए बाबूलाल नागर ने ये अभियान चलाया था। लेकिन उनका विभाग बदलते ही अभियान भी धरा का धरा रह गया। अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार से खाद्य वस्तुओं में मिलावट को रोकने के लिए ये अभियान चलाया। अभियान के पहले ही दिन मंत्री महोदय ने संकेत दे दिए कि अभियान से कोई विशेष उम्मीद न रखी जाएं। उन्होंने मैनपावर की कमी और वर्कलोड ज्यादा होने की बात कही। 16 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान के तहत बाजार में बनने वाली खाद्य वस्तुओं की जांच की जाएगी। मिलावट पर बनाने और बेचने वाले दोनों पर कार्रवाई होगी।


Exit mobile version