Site icon

रोजवेज ने काटे लम्बे रास्ते

जयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान रोडवेज की नई समय सारणी के अनुसार 200 लम्बे मार्गों पर चलने वाली बसें 16 अक्टूबर से बंद कर उन्हें टुकड़ों में चलाया जाएगा। इससे लम्बी दूरी के लिए चलने वाले यात्रियों को न केवल एक से अधिक बसें बदलनी होंगी, वरन किराया भी ज्यादा भुगतना होगा। नई सारणी के अनुसार कई इंटरस्टेट रोड कांट्रेक्ट भी कैंसिल हो जाएंगे। हालांकि ग्रामीण इलाकों को सुगम परिवहन से जोड़ने के लिए नए रास्तों पर ये रोड़वेज बसें दौड़ती भी दिखाई देंगी। नई समय सारणी मंगलवार 16 अक्टूबर से लागू हो गई।
ये मार्ग बंद- दिल्ली जाने के लिए जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्वावर, सीकर, कोटा, बूंदी, भरतपुर और भीलवाड़ा के यात्रियों को अब सीधी बस नहीं मिलेगी। बस बदलने की परेशानी के साथ साथ यात्रियों को किराया भी 20 से 30 रूपए तक ज्यादा वहन करना होगा।
जयपुर-हरिद्वार 16 बसें- नई समय सारणी के अनुसार जयपुर से हरिद्वार के बीच 16 बसें चलेंगी। अजमेर के लिए हर 2 मिनट, सीकर के लिए 4 मिनट, दिल्ली के लिए 6 मिनट और आगरा के लिए हर  15 मिनट में बसें चला करेंगी।
नए टाइमटेबल के अनुसार कई लम्बे मार्ग बंद हो गए हैं लेकिनक 215 फेरे बढ़ भी गए हैं। इस व्यवस्था का रिव्यू 15 दिन बाद लिया जाएगा। आवश्यकता हुई तो ग्रामीण इलाकों में और बसें चलाई जाएंगी।


Exit mobile version