जयपुर के रस्टोरेंट (Restaurant) :
जीवन में भोजन आधारभूत महत्व रखता है। बहुत से लोग भोजन को लेकर जागरुक होते हैं और उनकी खास पसंद होती हैं। अगर भोजन की बात की जाए तो भारत एक अनूठा देश है जिसके हर हिस्से में भोजन का रूप और स्वाद बदल जाता है। जायकेदार भारत के हर हिस्से की जैसे बोली अलग है वैसे ही भोजन परंपरा भी अलग है, समानता सिर्फ उत्कृष्ट स्वाद की है। चाहे बंगाली भोजन में फिश करी और भात हो, या दक्षिण का सांभर-डोसा या फिर राजस्थान की दाल बाटी चूरमा। भारत के रंग विविध हैं। यहां का यूनीक स्वाद आपको दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलेगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर विश्वभर में अपनी व्यंजन परंपरा के कारण जाना जाता है। जयपुर का अपना दाल बाटी चूरमा, बेजड़ रोटी, गट्टे की सब्जी आदि तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही यहां भारत के हर राज्य का प्रसिद्ध व्यंजन उपलब्ध है और कई जगह आपको विश्व के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों का स्वाद भी मिल जाता है।
जयपुर के रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों की पसंद और स्वाद के अनुसार व्यंजन तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। अगर अंतर्राष्ट्रीय मानकों की बात की जाए तो जयपुर में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जिनके मीनू कार्ड में देश-दुनिया के लजीज व्यंजन शामिल हैं। वे आपको चाइनीज, इटैलियन, थाई और मैक्सिकन फूड भी गर्मागर्म परोसने के लिए तैयार रहते हैं। आप यहां अपनी पसंद का कोई भी व्यंजन चख सकते हैं, इस भरोसे के साथ कि उसमें वहीं स्वाद आपको मिल जाएगा जो आप उस देश में ले चुके हैं या भविष्य में कभी लेंगे। ये वे रेस्टोरेंट हैं जहां आप अंतर्राष्ट्रीय जायके का स्वाद ले सकते हैं।
जयपुर में इसी भरोसे को कायम रखने वाले कुछ रेस्टोरेंट (Restaurant) हैं :
अंतर्राष्ट्रीय जायका वाले रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट ( Restaurant ) के नाम
|
स्थान
|
Grill9 | Sodala, Jaipur |
Little Italy | C-scheme, Jaipur |
Yo china! | M.I. Road, Jaipur |
Venom | JLN marg, Jaipur |
Dine in | Vaishali Nagar, Jaipur |
Spice court | Civil lines, Jaipur |
Olive | C-scheme, Jaipur |
इसके बाद बारी आती है देश के विभिन्न हिस्सों के लजीज व्यंजनों की। ऐसे व्यंजन जो भारत के विविध राज्यों की सांस्कृतिक पहचान हैं। जयपुर में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जहां आप पंजाबी, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, गुजराती और बंगाली व्यंजनों का ताजा-तरीन स्वाद चख सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें तैयार करने वाले शेफ इतने सिद्धहस्त हैं कि आप भूल जाएंगे कि डोसा जयपुर में बैठकर खा रहे हैं या फिर चेन्नाई में। जयपुर में ऐसे रेस्टोंरेट हैं।
भारतीय जायका वाले रेस्टोरेंट-
रेस्टोरेंट ( Restaurant ) के नाम |
स्थान
|
Kanha Restaurant | Gopalpura Circle, Jaipur |
Tadka Restaurant | Raja Park, Jaipur |
Om Tower | M.I. Road, Jaipur |
Junagarh | Mansarowar, Jaipur |
Green Apple | Malviya Nagar, Jaipur |
Natraj Restaurant | M.I. Road, Jaipur |
इन दोनो श्रेणियों का जिक्र करने के बाद स्थानीय जायके का विवरण करने की भूल नहीं की जानी चाहिए। राजस्थानी जायका दुनियाभर में अपने स्वाद की मिसाल कायम करता है। जयपुर की बात करते हुए हम जयपुर की प्रमुख व्यंजनों को कैसे भूल सकते हैं। दाल, बाटी और चूरमा यहां के प्रमुख व्यंजन हैं। जयपुर के कुछ रेस्टोरेंट में यहां का प्रसिद्ध व्यंजन भी अपनी पूरी शान और शौकत से उपलब्ध होता है। ये रेस्टोरेंट हैं।
राजस्थानी जायका वाले रेस्टोंरेंट-
रेस्टोरेंट ( Restaurant ) के नाम |
स्थान
|
Saffron | Tonk Road, Jaipur |
The living room | Adarsh nagar, Jaipur |
Dhola Maru | JLN Marg |
Choki Dhani | Sanganer, Jaipur |
Santosh Bhojnalaya | Sindhi Camp, Jaipur |
जयपुर में सैंकड़ो रेस्टोरेंट ( Restaurant ) हैं और सभी का यहां उल्लेख करना संभव नहीं है। लेकिन बेझिझक यह कहा जा सकता है कि जयपुर के रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को सिर आंखों पर बिठाते हैं और ’पधारे म्हारे देस’ की थीम को अपने दिल से महसूस करते हुए ग्राहकों की पूरी आवभगत की जाती है। यहां के हर रेस्टोरेंट में मेहमानों के बैठने और अच्छा महसूस करने के लिए सभी उत्तम साघन जुटाए जाते हैं। यहां तक आरामदायक कुर्सियों और छोटी से छोटी हर चीज का खयाल रखा जाता है। सबसे महत्वपूर्ण है शुद्धता और व्यवहार। इन दो मामलों में भी निश्चिंत हो सकते हैं क्योंकि जयपुर के रेस्टोरेंट मेहमाननवाजी में दुनिया में ऊंचा नाम रखते हैं इसलिए यहां साफ सफाई और ग्राहकों के साथ मृदुल व्यवहार आदत में ही शुमार होता है। इसलिए बिना किस शंका के आप बस जयपुर पहुंचकर यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने की तैयारी कर लीजिए।
Add Comment