जयपुर, 08 नवम्बर। श्री गुरूनानक देव महाराज के 550 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर पुरानी चुंगी, रामगढ़ मोड़ स्थित सर्किल का नामकरण श्री गुरूनानक देव जी महाराज के नाम पर किया गया है। अब ये सर्किल श्री गुरूनानक देव सर्किल के नाम से जाना जायेगा। हवामहल विधायक एवं मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने इस सर्किल का नाम श्री गुरूनानक देव महाराज के नाम पर करने का प्रस्ताव माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री शांति धारीवाल को भेजा था जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा शुक्रवार को रामगढ़ मोड़ सर्किल का नाम श्री गुरूनानक देव महाराज सर्किल किये जाने का स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा भी सर्किल का नाम श्री गुरूनानक देव सर्किल करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 12 नवम्बर 2019 को श्री गुरूनानक देव महाराज का 550 वां प्रकाश उत्सव पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।
Add Comment