होटल राजमहल पैलेस, जयपुर ( Raj palace, Jaipur )
होटल राजमहल पैलेस (Raj Palace Jaipur) अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले मेहमान एक बार फिर यहीं आकर ठहरना पसंद करते हैं। होटल राजमहल पैलेस दुनिया के बेहतरीन हैरिटेज होटलों में गिना जाता है। होटल राजमहल को वर्ष 2007 से 2011 के दौरान दुनियाभर के लोगों ने वोट करके बेहतरीन सेमी लग्जरी हैरिटेज होटल के रूप में नवाजा है। वर्ष 2012 में राजस्थान पर्यटन विभाग ने भी राजमहल होटल को बेहतरीन हैरिटेज होटल के रूप में पुरस्कृत किया है। राजमहल होटल की छोटी से छोटी चीज भी राजस्थान की समृद्ध परंपरा को इंगित करती है। अपनी मौजूदगी से यह होटल जयपुर की शान और बढ़ाता है। इसीलिए राज्य के लोग इस होटल के परिचय के मोहताज नहीं है। यह होटल आमेर रोड पर जोरावरसिंह गेट के पास स्थित है।
PinkCity.com Rating | ![]() |
Location | The Raj Palace, Amber Road, Jaipur, 302002, India |
Exclusive deal | ![]() |
होटल में प्रवेश करते ही होटल की शोभा आगंतुकों का मन जीत लेती है। स्वागत कक्ष बहुत भव्य है और खूबसूरती से सजा हुआ है। प्रवेशद्वार पर बड़ी बड़ी मूछों को ताव देता दरबान मेहमानों का स्वागत मीठी मुस्कान के साथ करता है। वह झुककर मेहमानों को सलाम करता है और होटल में प्रवेश संबधी छोटी-मोटी जानकारी देने में अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। राजमहल की वास्तुकला आगरा के ताजमहल की याद ताजा कर जाती है। महल की वास्तुकला मुगल, राजपूत और पाश्चात्य शैलियों का मिश्र रूप है। इसे प्राचीन डिजाइन के अनुसार ही तैयार किया गया है जो देखने में आंखों को सुकून देती है।
राजमहल होटल शाही शादियों के लिए भी विख्यात है। यहां से शादी करना जयपुर और राजस्थान के हर युवा युवती का सपना होता है। अपनी हैसियत के मुताबिक जयपुर के धनी लोग इस होटल से शादी करना अपनी शान के अनुकूल समझते हैं। होटल की खूबसूरती का अंदाजा इसके बाहरी और भीतरी परिदृश्यों को देखकर लगाया जा सकता है। महल के हर कोने को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। दीवारों और वस्तुओं पर नक्काशी और खूबसूरत चित्रावली देखने को मिलती है।
राजमहल होटल में विश्वस्तरीय सुविधाएं मेहमानों को दी जाती है। यहां बुटीक होटल शैली, एंटीक क्राकरी और बर्तन, स्पा, आयुर्वेदिक मसाज, केरल मालिश, हर्बल उपचार, हाथी पर आमेर महल की सवारी और जलमहल की पाल पर ऊंट सवारी का आनंद आदि सभी इस महल की सुविधाओं में शामिल है।
’राज’ शब्द का हिन्दी अर्थ है शासन करना। राजमहल पैलेस वास्तव में अपने नाम के अनुरूप अपनी सेवाओं और बेहतर मेहमान नवाजी के कारण आगंतुकों के मन पर राज करता है। जिस शाही अंदाज और मनुहार के साथ यहां मेहमानों की अगवानी और रखरखाव किया जाता है, वैसा अंदाज कहीं और देखने को नहीं मिलता।
यहां आकर मेहमानों को बहुत जल्द यह अहसास हो जाता है कि यहां के सुविधापूर्ण खुशनुमा और मनुहार भरे वातावरण में कुछ दिन बिताकर वे इस खूबसूरत महल से जुड़ गए हैं। यह जुड़ाव ही उन्हें अगली बार वापस यहीं आकर ठहरने के लिए प्रेरित करता है।
[faqs topicalize=false topic=raj-palace-jaipur width=500 color=black]
[faqs_form]
Add Comment