Site icon

मां और बच्चे का रखा जाए ध्यान

हरीश चन्द्र माथुरा राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में बच्चों को लेकर कार्यक्रम हुआ। यहां कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। हमारे प्रदेश में बाल मृत्युदर राष्ट्रीय स्तर से भी ज्यादा है। यहां प्रति एक हजार बच्चों में से 59 बच्चों की जन्म के दौरान मृत्यु हो जाती है। इसी तरह  मातृ मृत्युदर भी प्रदेश में तीन सौ फीसदी से ज्यादा है। मां और शिशु की मृत्युदर को कम करने के लिए चाइल्ड हैल्थ नाऊ संस्था ने अभियान चलाया है। इसके तहत ओटीएस में  जन संवाद आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष लाड कुमारी के साथ प्रदेशभर से आई  महिलाओं ने भाग लिया। इसमें स्वास्थ्य के साथ महिलाओं से सम्बन्धित आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई.


Exit mobile version