कलेक्ट्रेट में सोमवार को हंगामा हुआ। फर्क बस इतना था कि अब तक वकील किसी न किसी मुद्दे पर हंगामा करते थे और सोमवार को वकीलों के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को लेकर हंगामा हुआ। कलेक्ट्रेट में सोमवार को कर्मचारियों और वकीलों में फिर नोक-झोंक हो गई। काम का बहिष्कार कर रहे कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के विरोध में वकील नारेबाजी करने लगे। वकीलों ने कलेक्ट्रेट को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कलेक्टर के खिलाफ भी नारे लगाए।