डिग्गी यात्रा बुधवार से
आंध्या ने आंख्या दीज्यो म्हारा डिगी पुरी का राजा। बाजे छै नौबत राजा म्हारा डिगी पुरी का राजा। ऐसी ही आवाजें अब तीन दिन तक टोंक रोड पर सुनाई देंगी। डिग्गी कल्याण जी की पदयात्रा बुधवार सुबह ताड़केश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगी। यहीं से श्रद्धालुओं का जत्था नाचते गाते हुए डिग्गी की ओर बढ़ेगा। दिनभर टोंक रोड इन श्रद्धालुओं से आबाद रहेगी। कई जगह रास्ते में भंडारे और प्याउ लगाई जाएंगी। यात्री विश्राम कर सकें इसके लिए रास्ते में कई जगह टेंट लगाकर विश्राम स्थल तैयार किए जा रहे हैं। इस यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु डिग्गी जाते हैं और कल्याणधनी के दरबार में धोक लगाते हैं।
Leave a Reply