Site icon

राज्यपाल ने किया दौरा

राज्यपाल माग्रेट आल्वा गुुरुवार को अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों से मिलने पहुंची। मुहाना के पास मदरामपुरा में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां पानी अभी नहीं निकाला जा सका। राज्यपाल मागे्रट आल्वा ने इलाके का दौरा किया। शहर सांसद, मेयर, जिला कलक्टर, संभागीय आयुक्त के साथ प्रशासनिक लावजमा भी उनके साथ था। मुहाना मंडी में फिलहाल राहत कैम्प लगाया गया है जहां मदरामपुरा में बेघर हुए लोगों को ठहराया गया है। आधे घंटे तक राज्यपाल इन लोगों के बीच रही। विस्थापितों ने मांग की कि उन्हें मुहाना में ही बसाया जाए। स्थाई पट्टे दिए जाएं।


Exit mobile version