अवैध खनन पर कोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन सख्त होता दिखाई दिया है। तकरीबन ढाई महीने चले अभियान में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उम्मीद है कि ऐसे ही सख्ती बरती गई तो अवैध खनन पर लगाम कसी रहेगी। प्रदेश में 23 अप्रैल से 15 जून तक अवैध खनन अभियान चलाया गया, जिसमें 181 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन, वन, खान और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में 423 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अवैध खनन के परिवहन में शामिल 900 वाहनों को जप्त किया गया और 331 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराए गए। प्रदेश में पहली बार अभियान के तहत इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।