रोजों की शुरुआत रविवार से हुई। मुस्लिम भाइयों ने पहला रोजा रखा। इसकी के साथ रमजान का महीना शुरू हो गया। इस पाक महीने कें अंत में चांद देखकर ईद घोषित की जाएगी। रहमतों और बरकतों का पाक महीना रमजानुल मुबारक रविवार से शुरू हुआ। जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। इसमें रविवार से रमजान की शुरुआत की घोषणा की गई। हालांकि गलतफहमी के चलते कुछ लोगों ने एक दिन पहले ही रोजा रख लिया था। रमजान के पहल्ले जुम्मे की नमाज के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने अभी से व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।