Site icon

निगम में फिर हंगामा

निगम के हाल बेहाल ही हैं। आए दिन यहां हंगामा होता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नगर निगम में ठेके पर लगे सफाईकर्मी लगातार दूसरे दिन भी काम पर नहीं आए। एक साथ 2600 कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। परकोटे के कुछ इलाकों में कचरे के ढ़ेर दिनभर सड़क पर ही पड़े सड़ते रहे। परेशान लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर सीईओ का घेराव भी किया लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था अब तक नहीं की गई।


Exit mobile version