Site icon

पुस्तक विमोचन

शहर में रविवार का दिन पुस्तक विमोचन के नाम रहा। पिंकसिटी प्रेस क्लब में शाम को हुए एक समारोह में सुनील खन्ना लिखित लघु नाटकों की पुस्तक का विमोचन हुआ। खन्ना बैंक ऑफ बड़ोदा की बांसवाड़ा ब्रांच में हैं और नौकरी के साथ साथ लम्बे समय से रंगमंच से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लघु नाटकों का संग्रह उदयपुर की साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित कराया है। समारोह में राजस्थान साहित्य आकादमी के अध्यक्ष वेद व्यास ने पुस्तक का लोकार्पण किया। वहीं हिन्दी ग्रंथ अकादमी परिसर में पुलिस पीआरओ डॉ. राजेश व्यास की पुस्तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक का विमोचन हुआ। पुस्तक एनबीटी की ओर से प्रकाशित की गई है।


Exit mobile version