आपको याद होगा कि अम्बाबाड़ी में ज्वैलरी शो रूम में डकैती हुई थी। 19 दिन लगे थे पुलिस को पहली गिरफ्तारी में। अब पुलिस ने दो और जनों को पकड़ा है। डकैती डालने आए नक्सली ग्रुप के एरिया कमाण्डर को पुलिस ने औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एरिया कमाण्डर अरविंद भी अम्बिका ज्वैलरी शोरूम की डकैती में शामिल था। वह दस दिन के ट्राजिंट रिमांड पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस वारदात में शामिल तीन डकैतों सहित छह जनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।