कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन को लेकर विवाद चल रहा है। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने का है। अरुण चतुर्वेदी अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं। वहीं उनके विरोधी चाहते हैं कि जल्द नए चुनाव हों और रबर स्टैम्प की छवि वाले चतुर्वेदी की विदाई हो। इसी बीच बीते सप्ताह वसुंधरा समर्थक विधायक दिगम्बर सिंह ने नया विवाद खडा कर दिया था। दिगम्बर सिंह ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे को ही प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। अब कप्तान सिंह सोलंकी ने एलान कर दिया है कि प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे।