भाजपा ने चुनावों की तैयारी का शुभारंभ कर दिया है। युवा मोर्चा ने गुरुवार को बड़ा अभियान शुरू किया। रैली निकाली और जमकर हंगामा किया। महंगाई भ्रष्टाचार और काले धन के विरोध में भाजपा ने ‘कांग्रेस हटाओ देश बचाओ'अभियान शुरू किया। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने इसकी शुरुआत की। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में हुई सभा में सैंकड़ों की संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की गई। सभा के बाद कार्यकताओं ने सीएम हाउस की ओर कूच किया।