Site icon

युवा मोर्चा करेगा घेराव

गुरुवार को शहर में सिविल लाइंस के आस पास हंगामे की तैयारी है। भाजपा युवा मोर्चा सीएम हाउस के घेराव के लिए कूच करेगा और पुलिस उन्हें ऐसा करने नहीं देगी। जाहिर है हंगामा होगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर गुरुवार को जयपुर आ रहे हैं। वे यहां जयपुर में ‘कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ अभियान का आगाज करेंगे। भाजपा मुख्यालय में ही जनसभा होगी जिसमें आठ हजार की संख्या में युवाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।


Exit mobile version