सावन का पहला सोमवार कल है। शिवालयों में कल विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह होते ही कावडि़ए गलताधाम और दूसरे तीर्थ स्थलों से कावड़ में जलभर कर शिवालयों तक पहुंचेंगे। भगवान शिव का अभिषेक और श्रंगार होगा। आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, धूलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। चांदनी चौक स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में देवस्थान विभाग 16 जुलाई को सहस्त्रघट कराएगा।