पूर्व मंत्री नाथु सिंह गुर्जर ने गहलोत सरकार पर गुर्जर समाज को बरगलाने का अरोप लगाया। सिंह ने विधूड़ी और भड़ाना जैसे नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये बाहरी लोग हैं जो गुर्जर समाज के नाम पर अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रहे हैं। संसदीय सचिव राजेन्द्र सिंह विधूड़ी की चुटकी लेते हुए नाथुसिंह ने कहा कि देवनारायण भगवान मेरे सपने में भी आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने विधूड़ी को सपने में विधायक पद से भी इस्तीफा देने को कहा था। पता नहीं विधूड़ी ने अब तक क्यों नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसे भगवान सपने में दिखते हैं वो भोपा हो जाता है। विधूड़ी भोपा क्यों नहीं बन जाते।